शुक्र गोचरफल – शुक्र का मेष राशि में प्रवेश – 29 फरवरी, 2020

Post Date: February 27, 2020

शुक्र गोचरफल – शुक्र का मेष राशि में प्रवेश – 29 फरवरी, 2020

शुक्र गोचरफल

गोचर में शुक्र चंद्र लग्न से प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पंचम, अष्टम, नवम, एकादश और द्वादश भाव में शुभ फल करता है। शेष भावों में इसका फल सामान्य व अशुभ होता है।

शुक्र चंद्र लग्न में जब गोचररवश आता है तब सुख और धन की प्राप्ति तथा शत्रु का नाश होता हैं, परंतु जातक कुछ दुराचार भी करता है। विद्या में सफलता प्राप्त होती है। सब प्रकार के आमोद-प्रमोद और वैभव विलास प्राप्त होते हैं। सत्याता की ओर झुकाव बढ़ता है व्यापार में वृद्धि होती है।

शुक्र चंद्र लग्न से द्वितीय भाव में गोचरवश जब आता तब धन की प्राप्ति होती है। जातक स्वास्थ रहता है। जातक नवीन वस्त्र तथा आभूषण प्राप्त करता है। जातक को उत्तम स्त्री सुख मिलता है राज्य की ओर से जातक का मान बढ़ता है। विद्या में जातक उन्नति प्राप्त करता है।

शुक्र चंद्र लग्न से तृतीय भाव में गोचरवश आता है तब जातक के मित्रों की वृद्धि होती है। जातक को धनलाभ होता है। जातक को नौकरों का सुख मिलता है। जातक की मान व प्रतिष्ठ में वृद्धि होती है। भाई व बहन का सुख बढ़ता है। भाई व बहन का सुख बढ़ता है। धर्म में जातक की रूचि बढ़ती है। धर्म में जातक की रूचि बढ़ती है।

शुक्र चंद्र लग्न से चतुर्थ भाव में गोचरवश जब आता है तो जातक की मनोकामनाएं पूर्ण होती है और जातक को धन की प्राप्ति होती है। जातक को सुख व ऐशो आराम के साधन प्राप्त होते हैं। संबंधियों से जातक को सहायता प्राप्त होती है।

शुक्र चंद्र से पांचवे भाव में गोचर वश जाता है तो जातक को संतान से सुख की प्राप्ति होती है। जातक को धन लाभ होता है एवं उसका मान सम्मान व प्रतिष्ठा बढ़ती है। मांगलिक कार्य व शुभ समाचार जातक को उत्साहित करते हैं।

शुक्र चंद्र लग्न से छठे भाव में गोचरवश आने से जातक को विरोधियों व आलोचकों से कष्ट प्राप्त होता है। यात्रा कष्टमय होती है एवं शय्या सुख में कमी आती है।

शुक्र चंद्र लग्न से सातवें भाव में गोचरवश आने से जातक के अपमानित होने का भय रहता है। बड़े परिश्रम से जातक आजीविका निर्वाह करता है। जातक को यात्राएं अधिक करनी पड़ती है। जातक का पत्नि से व्यर्थ विवाद होने से मन अशांत होता है।

शुक्र चंद्र लग्न से आठवें भाव में जब गोचरवश आता है तब जातक को धन की प्राप्ति होती है। जातक सुख, ऐश्वर्य एवं धन प्राप्त करता है। विद्या एवं कला में जातक की रूचि बढ़ती है।

शुक्र चंद्र लग्न से नवम भाव में जब गोचरवश आता है तो जातक को भाग्यशाली बनाता है। उत्तम वस्त्र तथा आभूषणों की प्राप्ति से जातक प्रसन्न रहता है। धनलाभ व सफलता जातक को उत्साहित करती है। घर में मांगलिक तथा धार्मिक उत्सव होते हैं। स्त्री द्वारा जातक के भाग्य में वृद्धि होती है।

शुक्र चंद्र लग्न से दशम भाव में गोचरवश आया हो तो जातक को शारीरिक कष्ट व मानसिक चिंता होती है। धन की हानि या व्यय से जातक चिंतित व परेशान रहता है। कार्य व व्यवसाय में प्रायः जातक को रूकावटें आती हैं।

शुक्र चंद्र लग्न से एकादश भाव में जब गोचरवश आता है तब जातक को धनलाभ होता है। जातक को सभी कार्यो में सफलता मिलती है। स्त्री संबंधित सुखों में वृद्धि होती है। जातक प्रसन्नचित रहता है। मित्रों का पूर्ण सहयोग जातक को प्राप्त होता है।

शुक्र चंद्र लग्न से बारहवें भाव में जब गोचरवश आता है तो जातक को धन, अन्न तथा विलास के पदार्थों की प्राप्ति होती है। जातक का धन बढ़ता है, उसका व्यय भी उसी अनुपात में बड़ा रहता है।

Share the post

Share this post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *